बिहार के नाट्यरुपी सन्दर्भ
आरंभिक प्रस्तुति / .................................
साधो सब मिल सधाओ
“बिहार” नाम है
“विहार” कहने पर भी चलेगा
चिंतन मनन करना हो
ज्ञान बोध के लिए
बुद्ध के जैसे
आ जाएँ
गंगा गंडक कोशी पुनपुन चानन के किनारे
सुनने
चाशनी मिथिला में विदापत करती
सरहपा
गार्गी
भिखारी
गोनू
तिलका
नागार्जुन
.......
माटियाये से
वंचितों ने स्वर्ग के तरह यहाँ
सहज ही अनगिन जवाहरातों को
जीवंत लोक मञ्जूषा में रखा है
परिवेश बेहद तेज़ी से बदल रहे है
जो रफ़्तार के साथ नहीं
वे पीछे गुम होने का दंस झेलेंगे
अब जरूरी है की लोक सम्पदा को
वक़्त के भरोसे अपनी जीने को न छोड़ दें
उन्हें नई पीढ़ी के लिए
नए कलेवर और नए श्रधा से लीलामय करें
आवरण आकर्षक दें ...
समर्थ तबके
संस्कार परम्परा विधान रिवाज़ को
जीवंत संभाल कर, अपना कर
गौरवान्वित महसूस करते हैं
वैश्विक नागरिकता के प्रकाश में
कभी अपने से प्रेम करते हैं
कभी वितृष्णा .....
अब वे नाट्यधर्मी हैं
लोकिक आख्यान को उनके उपकरण नए कलेवर में
आकर्षक ढंग से पेश करने के लोकधर्मी प्रयोग करना होगा
समकालीन रंगमंच का आधार तो यही होगा
हमें अधिक मानवीय
अधिक मानवजनित होना होगा
जड़ों को सींचते रहना होगा
प्रचलित लोक देवता : अवतरण की सामजिक प्रतिष्ठा
समाज और समुदाय बिना नायक के दिशाविहीन होता है. जिस समुदाय
में नायक नहीं होता वे उसको गढ़ लेते है . मिथक, पूरण, वेद, जहाँ से भी मिले वे उसे
अपना लेते है. बिना नायक के हीनता जकड़ती है. मान के लिए, सम्मान के लिए, संघर्ष के
लिए नायक होने ही चाहिए . समाज में यह स्वाभाविक रूप से होता रहा है. जातीय भेद
भाव के दंश से पीड़ित समाज के वंचित समुदायों ने कल्पना के इस खेल में बहुरंगी
परम्पराओं को जनम दिया, सहेजा और संरक्षित किया. आज बदलाव के इस दौर में उनकी इस
थाती पर जबरदस्त खतरा है . खतरा इसका भी है की ये थाती किसी बहाने उनसे अभिजात्य
समाज हथिया न ले. खतरा आर्थिक बदहाली का भी है की ये व्यवसाय सफल ना होने के कारण
सहज अभिवावकों और भाभी पीढ़ियों के लिए अनचाहा रोज़गार ना हो जाए. रचनात्मक
चुनोतियों का सामना करते रंगमंच के लिए तैयार लुभावना मसाला ना दिखने लगे, ग्लोबल
नज़रिए के स्थानीय मुहावरे को पेटेंट होने का भी खतरा है. बहरहाल इन सब के बीच
हमारी लोक परम्पराओं और विधानों ने अपने आप को जिंदा रखा है और साथ ही मनुष्य के
सहज ज्ञान का खजाना और दर्शन भी संरक्षित रखा है. इनसे लगाव, सहज स्वीकृति और
सह्कर्मिक जुड़ाव की ज़रूरत है . जातीय और विजातीय लोलुपता से इनका नुकसान ना हो जाए
इसकी सावधानी तो रखनी ही होगी. ह्रदय को सुहृदय, विशाल और रसिक बनाना होगा .
अमर बाबा : कमला नदी मिथिलांचल की पुजमंती नदी है . कमला के रूप पर मोहित हो कर एक नामी
बदमाश बैदला चमार उससे ब्याह करने को उतावला हो उठा . कमला के सेवक मलाहों और
केवटों को ये नागवार लगा . उन्होंने भगवान् से गुहार लगाई की बैदला का नाश करो.
बैदला के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए भगवान ने अमर सिंह को तिरहुत में एक मलाह
कुल में जन्म दिया . माता थीं ग्यानो देवी . जन्मजात बलशाली अमर का ब्याह सामैरधन नामक सुंदरी से हुआ. कुश्ती खेलने
के लिए पिता ने लालीपुर में अखाडा बना दिया .
एक दिन अमर ने बैदला की करतूतों के
बारे में सुना तो उसके अखाड़े में पहुँच गया और कुश्ती की चुनौती दी. पहले चेलो को
फिर बैदला को भी परास्त किया. अमर सिंह का सामना बैदला की गर्भवती पत्नी से भी हुआ
और उसे जो उसने ऐड मारी तो नवजात ने जन्म लिया जो बहुत बलशाली था . वह अमर से भीड़
गया. अमर पर वह पड़ने लगा तो कमला मैया ने उसे मारने का भेद बताया और इस तरह बालक
भी मारा गया. कालांतर में अमर बाबा मलाहो के लोकदेवता हो कर पूजित हुए.
उगना : विद्यापति की भक्ति से प्रसन्न हो कर भगवान शिव ने उनके घर उनके सेवक “उगना”
के रूप में विद्यापति को बिना बताये चाकरी की . एक बार जंगल से गुज़रते हुआ प्यास
के मारे बेहाल हो कर उगना से जल लाने को कहा . उगना ने ख़ूब ढूंढा पर जल आसपास कहीं
नहीं मिला तो अपने जटाजूट से गंगा जल ले कर विद्यापति को पेश कर दिया. विद्यापति
ने तृप्त हो कर अपूर्व स्वाद और शीतलता के बाबत जलस्रोत का पता पूछा और खोजना चाहा
पर न मिलने पर विद्यापति ने उगना से रहस्य पूछा . तब शिव ने साक्षात दर्शन दे कर
अपना भेद खोला और विद्यापति से अनुरोध किया की वे इस भेद को किसी पर उजागर ना करें
अन्यथा वे अंतर्ध्यान हो जायेंगे. एक बार जब विद्यापति घर पर नहीं थीं उनकी
धरमपत्नी ने एक त्रुटी के कारण उगना को झाड़ू दे मारा . विद्यापति को विदित हुआ तो
आहात हो कर पत्नी से कहा : ये क्या कर दिया, शिव पर झाड़ू से प्रहार ! ये सुन कर
शिवजी विलुप्त हो गए ! विद्यापति ने वियोग में उदगार प्रकट किया : उगना रे मोर
कतेय गेला !
कारू खिरहरि : मैना-महिपुरा गाँव (महिषी प्रखंड ) में जन्मे कारू खिरहरि की शिव भक्ति पर
पांडित्य के मद में , उनके तीनो भाई
महिनाथ, सहदेव और लच्छन ताना मारते थे . कहते हैं तानो से तंग आ कर कारु ने
गोरहोहाट के नाचुकेश्वर महादेव के मंदिर में उग्र तपस्या की और प्रस्सन हो कर
महादेव प्रकट हुए. भाइयों को पश्चाताप हुआ. कारू के सम्बन्ध में कई दिव्य-कथाएं हैं
. एक बार तो ताली बजा कर कुशेश्वरस्थान के शिव मंदिर के कपाट खोल दिए. वे अपने
चाचा दिन खिरहरि के पास झाझाघाट रहकर गात चराते थे . एक दिन शिव जी ने उन्हें
दर्शन दे कर कहा ‘आज से सांतवे दिन एक बाघिन तुम्हें मार डालेगी. वे अपने परिजनों
से मिलते जुलते, नाना नानी से भेंट करते सांतवे दिन ‘अधरीचर बथान’ पहुंचे जहाँ एक
बाघिन ने आघात कर उनको मार डाला. लाठा बथान में उनके सूक्ष्म आवास की मान
मंगलकामना के लिए उनकी पूजा होती है. किसनी यादव एक दिन हल जोतते कारू के गीत गा
रहे थे. एक ब्राह्मण ने उनके सामने प्रकट हो कर कारू की पूरी कथा कहने को कहा.
किसनी मगन होकर कथा कहने लगे, बैल बिन हलवाहे के खेत जोतते रहे और भीड़ जमा हो गयी.
किसनी सिद्ध भगता कहाया . लोकदेव कारू के मह्पुरा, नवहट्टा में भी मंदिर है. लाठा
बथान के भभूत से पशु कि बिमारी दूर करने लोग आते है.
कृष्णाराम: ९वीं सदी. सहरसा के पास कोशी बैराज से
लगभग एक मील दूर उत्तर बलुआ में कृष्णाराम 'घोसिन यादव’ की प्रेतात्मा को लोक
कल्याणकारी माना जाता है. इस लोकपूज्य आत्मा की गाथा को उत्तरी मिथिला और नेपाल के
मधेशी क्षेत्र में भागतियों और सेवको के द्वारा गाया जाता है. ‘भाह’ के रूप में
भागतियों पर इनका इ इ आवेशन होता है. हरिदत्त रोहिता और उसकी पत्नी कजला की चार
संतानों में कृष्णाराम, सुवरन, बल्कु और बौकया थे. दो पुत्रियाँ भी थी. दैवी कृपा
की कृष्णाराम ने दौरीबथान में रहकर आजीवन ब्रहमचारी रहने का व्रत लिया. पर परिवार
के लोगों ने उसका विवाह बुधना नाम की लड़की
से करा दिया. पर कृष्णाराम तो बथान में ही रहता और पत्नी दुखी अपनी ससुराल में
अकेली. सास ने बहु का हाल देख सुबरन को कृष्णाराम को बुला लाने भेजा . सुबरन ने जा
कृष्णाराम को माता का सन्देश दिया और भैंस चराने का जिम्मा लेने की बात कही.
कृष्णाराम ने कहा इस बेल्का पहाड़ी पर बाघ हमला करते हैं . पर सुबरन नहीं माना तो
उसे भैंस चराने का जिम्मा दे कर कृष्णाराम माँ के पास चला . इधर पहाड़ी बाघ ने हमला किया तो सुबरन डर कर पेड़ पर चढ़ गया
! बाघ के जानेपर वह कृष्णाराम के दोस्त डोमिनि और बोधीराम के हवाले भैसों को हवाले
छोड़ बथान लौट आया. कृष्णाराम की दो प्यारी भैसे ललिया और भुलिया हड़बड़ी में जंगल
में ही छुट गई. माँ के बात रखने पहुंचे कृष्णराम के भोजन और विश्राम के बाद पत्नी
ने संतान प्राप्ति की इच्छा की . कृष्णराम ने अपनी लाठी को जल से धोया और धोबन को
पत्नी को पीने दिया कि जाओ संतानवती हो. पत्नी ने समय पर एक पुत्र को जन्म दिया .
उसी समय मोरंग, नेपाल के घर में भी एक कन्या मोतिसायर ने जन्म लिया . उसकी प्रबल
भाग्यरेखा को देख एक पंडित जी उससे अपना ब्याह रचाने के लिए लड़की को अपसकुन बता कर
उसका तिरस्कार करने को कहा. राजा ने लड़की को संदूक में दाल नदी में बहा दिया और
उसे एक जंगली सरदार ने उठा का पाला. लड़की बड़ी हुई. राजा भीमसेन को एक दुसरे पंडित
ने सलाह दी कि अगर आप जंगली सरदार की पोसपुतिया बेटी से शादी करेंगें तो आपको
संतानलाभ होगा. राजा ने साम दाम दंड जोर सब अपनाया पर जंगली सरदार पर पार नहीं
पाया तो एलान करवाया जो भी सरदार की लड़की को
राजा के पास लाएगा उसे आधा राज्य इनाम में दिया जाएगा. मंत्री सलहेस की सलाह पर
राजा ने कृष्णराम को इस काम के लिए तैयार किया. कृष्णराम ने छल से पहरेदारों को
बेहोश कर दिया और लड़की का अपरहण कर राजा के हवाले कर दिया. राजा ने उसे आधा राज्य
दिया. जब राजा ने उससे ब्याह करना
चाहा तो उसने राजा को धिक्कारा और
आकाश में उड़ गयी. मोरंग में ही एक बदियल नटुआ लोहा रहता था जिसके पत्नी उससे संतान
प्राप्ति के लिए संसर्ग करना चाहती थी पर उसने तो कसम खा रखी थी कि जिस दिन उसे
कोई हरा देगा उसी दिन वह उससे प्रसंग करेगा . एक दिन लोहा दीना-भदरी से लड़ने सालेखपुर जा रहा था . रास्ते
में लोहा ने दूध बेचने वालियों से दूध ख़रीदा.
कृष्णराम की पत्नी से भी दूध खरीदा पर दाम नहीं दिया. वह सुबरन के पास जा
रोई . सुबरन और लोहा में लड़ाई हुई और नटुआ मारा गया. सरहज ने एक बार दौरिथान जाते सुबरन
से राजा सलहेस के बाग़ से डाभ निम्बू लाने का हठ किया. दही और खीर लेकर जब
कृष्णाराम के साथ सुबरन तीलयुगा चला तो जिद कर उस बेल्का पहाड़ी का लम्बा रास्ता
चुना जो सलहेस के फुलवाड़ी के पास से होकर जाता था . चलते हुए जब वे फुलवाड़ी के पास
से गुजरने लगे तो सुबरन कृष्णाराम के मना करते ना करते डाभ निम्बू तोड़ने बगीचे में
घुस गया और कृष्णाराम बगीचे के बाहर इंतज़ार करने लगा. बगीचे में निम्बू तोड़ते सुबरन
को पहरेदार जब खुद रोक नहीं पाए तो दोड़ का
सलहेस के पास गये जिसने सुबरन को मारने मैगरी हाथी को भेजा जिसने सुबरन को पटक कर
मार डाला. कृष्णाराम भी बगीचे के अंदर आये तो उसे भी मैगरी हाथी ने सूंड में पकड़
पहाड़ पर ऐसा पटका की मृत्यु हो गई. जिस जगह सुबरन और कृष्णाराम ने अपने प्राण
त्यागे वहां आज कृष्णाराम का बथान है.
बिदेसिया : भिखारी ठाकुर का ये नाटक अपनी लोकात्मकता और लोकप्रियता के कारण शैली के रूप
में भी मान्य है . खासकर भिखारी ठाकुर के नाटको को तो लोग यही कहते “बिदेसी के
नाच”, हांलांकि भिखारी खुद कहते रहे की हम नाच नहीं तमासा दिखातें हैं. परदेसी
पिया के वियोग में दुखी दुल्हिन का अपने ग्रामीण समाज में रहना दुह्स्वप्न की तरह
होता है. भिखारी का देशील बयाना अपने लौंडो के साथ कमाल के लोक काव्य के सौंदर्य
गढ़ता है. समय के हिसाब से आरंभिक दौर में बेसिक इंस्टिंक्ट का मजाक प्रदर्शन का एक
अहम् हिस्सा होगा जो मरदाना सभाओं का सहज उन्मुक्त व्यवहार होता है . गबरघिचोर,
बेटी वियोग, विधवा विलाप, भाई विरोध, गंगा स्नान आदि नाटकों में जो सामाजिक चेतना
निहित है वह उन्हें समय के साथ रंगमंच का एक समकालीन लोकप्रिय प्रयोग बनाते है. लोक
नाट्य के गठन का एक लोकप्रिय मुहावरा हैं उनके नाटक. सामाजिक, अभिनेता और
परिस्थिति के द्वन्द से लोक भासा में रचित उनके नाटक सहज और वाक्पटु अभिनेता के
लोए मुफीद है. गाना नाचना मजाक करना, उपहास करना करवाना रूठना, मनाना आना चाहिये .
सामा चकेवा : मिथिला क्षेत्र में प्रचलित इस लोक पर्व का सन्दर्भ पद्म पुराण से लिया जाता
है. बहनों द्वारा भाई की मंगल कामना और उसका पौरुष गान इस परंपरा का स्वर है.
कुंवारी लड़कियां मिटटी की आकृतियां बना कर किसी पात्र में जलते दीपक के साथ रखकर
गीत गाती जलाशयों पर कार्तिक शुक्ल पंचमी से पूर्णिमा तक कई हफ्तों, रोज़ जाती हैं.
श्यामा बहन और चकवा भाई का प्रतीक है. चुगलखोर
की इस परम्परा में एक विदूषकीय जगह है. गीत
नाट्य के रूप में इसके कई रूप स्थानीय रचनात्मकता के साथ सहज ही दिखतें हैं.
राजा सलहेस : राजा सलहेस दुसाध जाती के पूजित लोक देव हैं जिनको इतिहास से मिथक बनने का
गौरव हासिल है. शूरवीर और पराक्रमी राजा सलहेस के बखान को बड़ी रूचि देखा-सुना जाता
है. कहते हैं दैवी कृपा से लोक कल्याण के निहित आत्मोत्सर्ग करने वाले राजा सलहेस,
लोगों की भक्ति और लोक परंपरा की मौखिक परम्परा के लोकप्रिय प्रतीक हैं !
डोमकच : जाति सूचक नाम से इसे निम्न जातियों के इस रतजगे को स्वांग के रूप में जाना
जाता है. खासकर मिथिला और मगध के इलाकों में महिला अभिनीत इस स्वांग को पुत्र
विवाह के अवसर पर सब पुरुषों के बरात चले जाने के बाद शादी वाले घर के आँगन में
पास पडोस की औरतें जमा हो कर ये स्वांग रचाती हैं. रात भर जाग कर औरतें डोमकच
खेलतीं हैं. गाना, नाचना और संवाद सब होते हैं. डोम, धोबिन , जमींदार सरकारी कारिंदों के जम कर नक़ल उतारी जाती है.
नोंक झोंक कहा सुनी से स्वांग रोचक हो जाता है.
बगुली : मगध के इलाकों में इसे खुले मैदान में आश्विन के महीने में महिलाओं द्वारा
किया जाता है. महिलाओं की दो टोलियाँ दो तरफ बीच में बनी बगुली का रूप बनाये महिला
के होती है. बगुली चोंच हिलाती इधर से उधर जाती है. उसकी ननद बनी महिला उससे बक झक
करती है और बगुली रूठ कर नदी किनारे मलाह से नदी पार मायके पहुचाने की प्रार्थना
करती है . मलाह उससे प्रणय निवेदन करता है. बगुली मलाह की बात नहीं मानती है और
नाटक ख़तम हो जाता है. इसमें सरस ढंग से प्रसंगवश स्त्री जीवन से जुड़े कई सवाल मुखर
होते हैं.
जाट-जटिन : स्त्री अभिनीत इस नाटकीय परम्परा में एक और जाट बनी स्त्री अपनी टोली के साथ
खड़ी होती है तो दूसरी और जटिन बनी औरत के सात दूसरी टोली . दोनों दल सवाल और जवाब
करते हैं गाते हुए. उत्साह में नाच भी चलता है. जटिन मायके पर घमंड करती उद्दंडता
दिखाती है. जाट उसको समझाता है. नोंक झोंक और मान मनौअल के बाद दोनों सुलह कर सुखी
दांपत्य जीवन का भेद पाते है .
कीर्तनियां : कीर्तनियां बिहार ही नहीं देश के लोक रंगमंच की एक प्राचीन लोक परंपरा है.
कीर्तन विश्व के हर समाज का अहम हिस्सा है. नेक और मंगल विचारों के
कामना का सामूहिक आवाहन हर सामाजिक अनुष्ठान का जाना माना विधान है. ईश्वर और अपने
आराध्याय के गुणगान में मस्त समुदाय को हर समाज में देखा जा सकता है. मनोरंजन और
अभिनय या स्वांग का समावेश होने तथा कर्ता और दर्शक के अलग पटल पर साथ होने से
रंगमंच का उपाय निर्मित हो गया . प्रेम, भक्ति, दया, वीरता, आदर्श आदि के विशष
समावेश के साथ इसमें विदूषक, सूत्रधार, जोकर, मसखरा, विपटा, विकटा आदि जैसे पात्र
शामिल हो कर रंगमंच का सम्पूर्ण आस्वादन मिलने लगता है. गाते गाते बोलना और बोलते
बोलते गाना इस विधान के विशेषता है. बिहार के मिथिला क्षेत्र में इसे एक नाट्य रूप
विधान के रूप में विशेष तौर पर पहचाना गया है. मिथिला में इस विधान में तीन गायक
होते हैं. मूल गायक सर पर पाग पहनता है . गीतों की अगुआई यही करता है . इसमें
कलाकार सारे पुरुष ही होते हैं. अवसर अनुकूल आयोजन होने के कारण इसके कलाकार दूसरा
व्यवसाय या जीविका को करते हुए इच्छानुसार भाग लेते हैं. भाषाई रूप से कीर्तनियां
अभिजात्य है. दरबार से ले कर आँगन के भाष्य विन्यास इसमें दीखते हैं. इन्हें कहीं
कहीं लीला नाटक के रूप में भी जाना जाता है. रामदास का ‘आनंद विजय’, उमापति का
‘पारिजात हरण’, हर्षनाथ का उषाहरण, भानुनाथ का प्रभावती हरण आदि के साथ विष्णु,
शिव एवं शक्ति की लीलाओं का भी प्रदर्शन इसमें होता है.
सहधर्मियों
योग ही बेहतर
अपना योग करें
जोड़े
ठीक करें
----
-----------------------------------------------
संदर्भ :
बिहार लोक संस्कृति कोष : डॉ. लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव
बिहार के लोकनाटकों की प्रमुख शैलियों का विवेचन : डॉ. रेखा दास
परम्पराशील नाट्य : जगदीश चन्द्र माथुर
Folk and Traditional Performing Forms and
Styles of Bihar
Languages in Bihar
1. Maithali (including Vajjika
and Angika) : Darbangha, muzzafarpur, Sitamadhi, Purniya, Munger, Saharsa,
Shahpur, Samastipur, Madhubani etc
2. Bhojpuri : Chapara, Siwan,
Champaran, Ara, Rohtas, baksar etc
3. Maghadhi : Patna, Gaya,
Nalanda, Biharsarif, Jahanabad
4. Suryapuri : Kishangang, Purniya, Panipada etc
5. Vajjika : Mujjafarpur etc
5. Vajjika : Mujjafarpur etc
Ballads :
1. Raja Gopichand
2. Sorathi Brijbhar
3. Raja Bharthari
4. Saranga Sadabrij
5. Babu Kunwar Singh
6. Raja Nal
7. Ramayana
8. Mahabharata
9. Baba Bakhataur
10. Bihula Bishhari
11. Lorikayan
12. Kunwar Vaijee
13. Alha
14. Reshma Chuhadmal
15. Naika Banjara
16. Jat-Jatin
17. Sama-Chakava
18. Chatri Ghughulia
Drama
1. Bidesia and Other Plays of
Bhikari thakur : (Bhojpuri)
Bhikari
Thakur has written his plays on the migration problem and the pain and agony of
the suffering women in the village system. He depicted the reality of
contemporary village society and wanted to preach the lesions of humanity
through his number of successful plays in the variety singing and dancing
styles of Bihar.
2. Natua Dayal :
3. Reshma Chuadmal (Maghai)
This is a
folklore. A story of brave Chuadmal and beautiful Reshma. The fall in love with
each other and the social system raise against them.
4. Raja Gopichand (Maghi)
This is the
depiction of the holy love of brother and sister. It is sung as Immortal story.
The episods are full of fantasy and pathos.
5. Lorikayan (Mithila and Magadh)
This is the
story of a brave Ahir, Lorik. It has episodes of his clever, brave, lawful acts
in a very heroic way, representing him as an incarnation of lord Krishna. The episods
are full of surprising act of lorik. He is loved by three women representing
three philosophy of woman image.
6. Raja Salhes : (Mithila)
Raja Salhes
is a social ballad. The history made Salhes, the god for the lower class
community, Dusadh. They worship him as a god. This folk play depicts the life
and character of King Salhes. He is mighty, Brave, and lawful. The enactment is
done with interesting styles and devices. It is believed that the he was
blessed by goddess and has devoted his life for the walfare of society and
achieved a status of god with his deeds.
7. Shama Chakava : (mithila)
It refers to
the ancient literature, Padma Puran episode which depicts the holy relationship
of Brother and Sister. Sister’s prey for their brother’s long life, might and
prosperity. It is sung and acted by teen girls in Kartik Month after Chhat
pooja. Girls make shapes of clay and keeping it in a pot with burning lamps, go to the pond or the
water sources. The sing on the way. This is repeated to several weeks. The holy
bond of brother and sister is the theme of the songs. Shayama is the symbol of
Sister and Chakawa is the symbol of brother. Bidushak, Churadk are other
prominent charactes in this traditional folk dramatic happening in Mithila
Region. There are some plays written on this folk traditions.
8. Vidapat : (Mithila)
Vidapat are
actually the pads/ poems of Vidyapati which was sung by artists after him.
Later on dancing and acting elements slowly incorporated in the performance.
Many stories, originated in this region of Mithila have narrated the
performances of Vidapat.
9.
Kirtaniyan :
Kirtaniyan
is the singinging style popular in whole Bihar. The plays written for the
village audiences were performed by folk performers adapted this style to
start, narrate and sing the emotions of the performances. It is considered as the oldest style of drama
in Mithila. Started as a singing tradition it slowly adapted dialogue and acts
also with leelas of god. They show Shiva-Parvati marriage. The characters
involverd mainly are The Nayak, Nayika, Vidushak and one or two sakhis. There
remains three singers and accompanists. It is acted by only males and women
characters are acted by them only.
10. Ramleela :
It is also
popular in whole Bihar which follows the traditional stories with some regional
flavor. It has continued with old assembly of people to celebrate the festive
occasion. They kept it’s design similar to the Parsai Theatre.
11. Rasleela :
Raasleela is
also popular traditional stories of Radha and Krishna.
12. Vidha-Milap by Bhoopati Mall
13. Mudit Kuvalyasw by
Jagjyotirmall
14. Kunjbihari Natak
15. Pandav Vijay
16. Parijaat Haran
17. Kaliymanmathopyakhayan Natakam
18. Kolasur Badhopakhayan
19. Krishnacharit Natakam
20. Rukmani Parichai
21. Kansbadh Natak
22. Pashupati Pradurbhavopakhayan
23. Chatri Ghughuliya (Maghai)
It is a
heroic story of Chatari Chauhan. Chatari Ghughulia fight against oppression and
injustice. He has some supernatural powers, a supernatural horse Hekal ghodi.
He is blassed by goddess Sharda. The story is complex with the fight of local
kings for the encroachment of land. After the injustice and killing of the
family head, the king, queen takes shelter in other head and gave birth to a
mighty son who takes revenge with all his supernatural powers and returns his
family the pride they lost. The enactment of this play is full of emotions with
heroism, pathos, craftiness, comedy, love and romance.
24. Kewati (Maghai)
It is an
enactment of fish selling. One character becomes the fish seller and the other
becomes the character of a customer. The do dialogue in singing. In the rainy
season the women of village act this in an open ground or on the open and broader street of village.
25. Jhijhiya (maghai)
It is again
a singing based act. Village woman dance and clap in a circular formation and
give and create beats with their feet. In the center of the circle one woman
stands with a pitcher on her head. It is sung with very little dialogues. It is
also called as Jhoomer.
26. Domkach (Maghai)
In this play
only woman take part. They act it after all the male members of community
leaves to other village to bring the bride. They act as Dom and Dhobin. The
protection is behind the act is the philosophy to act this. They do spiking and
poking in very interesting way to keep all awake for the whole night. They
often use male costumes to show male character. They imitate the village male
characters. Husbands, landlord, police etc. They criticize the oppressive
system.
27. Jaat-Jatin (Maghai)
This is an
act of woman. The members make two groups. One group led by a woman dressed in the
costume of Jaat and other group is lead by a women in the costume of Jatin.
They decorate it well with flowers. Both groups converse in songs. Jatins sings
in praise of he mother home and do some recalcitrance, Jaat shows gentleman’s
behaviour and wants same from the Jatin because married life is bounded on
these values of coexistence. They debate on the values for some time and at the
end they agree to live a happy life.
28. Baguli : (Maghai)
It is very
popular folk drama in the Magadh region. It is performed on the seventh month
of Hindu calendar “Ashwin”, in an open ground. Only women act in it’s
performance. Two groups of women sit opposite to each other. In between a woman
act herself as Baguli, the heron bird. She moves here and there from one corner
to another with continous mouth and neck movements like the bird heron. Another
woman who is the sister of her husband quarrels with her. Listening the bad
words of her husband’s sister, Baguli, the bird Heron, goes to the bank of the
river and plead the boatman to take her to her mother’s home. The boatman
offers his love for her and she refuses and the play ends. During the act they
talk about the life of a woman and their problems and preach the ideals of a
married woman.
29. Gouras (Maghai)
It is acted
in the rainy season by women. On woman act the character of a curd seller and
others participating women act as the customers. Both dialogue and songs are
used in this presentations.
30. Bikhjhari (Maghai)
This act is
the depiction of the scorpion bite and its cure by different ways. The women
make two group to act this. The women in the first group questions : The
poision is spreading in the body, who will cure it.
31. Rehua
32. Swang
33. Nautanki
34. Domkach : (Mithila)
Domkach is a
famous folk play p[opular in the Mithila region. It’s litral meaning is “the
imitation of lower class community”, This folk act is performed by women for
the woman. Male are not allowed to see this act. This act is done, when at the
time of son’s marriage, all male members of the village go to other village to
bring the bride, the woman of the house and all neighbourhood gather and do the
act to keep awake whole night. They act marriage and family related scenes, all
the male and female roles. In the act both lyric and prose are used.
35. Jat-Jatin : (Mithila)
This is a very
popular act of young lovers. It is believed that in the court of Maharaja
Shivji Singh (1412-1416), there was a great singer and poet, Jayat or Jat.
Maharaja asked him to compose the poems of Vidyapati and he created this
singing act and he acted in this. It is said and lore believe that if at the
time of drought, if village women act this, the god Indra becomes happy and
bless rain. It is acted in songs and songs are questions and answers. The two characters Jat and Jatin asks questions
to each other about the married life, the male chauvinism, social status of
woman, complexity of married life etc. They do witty talks and share the common
expressions of the local life and culture in a very interesting way.
Dance
1. Jhijhia
2. Jhoomra
3.
Festivals
1. Chhat
2. Dashahra
3. Ramnavami
4. Holi
Folk Art
1. Maithaila Painting
2. Wall Paintings
Folk Games
1. Dol-Patta
2. Chua-Chui
3. Langadi Taang
Craft Works
1. Bamboo Craft
2. Palm leaves Craft
3. Wood Works
Music
1. Kirtan
2. Shama Chakava
3. Jat-Jatin
4. Naina-Jogin
5. Radha Krishna Leela
6. Ghas Katti Geet
7. Shankar Parvati Leela Geet
8. Salhes Geet
9. Sohar
10. Kohwar
11. Mundan
12. Vivah
13. Sanskar Geet
14. Phag
15. Baramasa
16. Phagun
17. Vhaiti
18. Birha
19. Saawani
20. Jhula
21. Devi
22. Jog
23. Sehla
24. Bahura
25. Pidia
26. Godhan
27. Naagpanchami
28. Jatsaar
29. Jhoomer
30. Kajli
31. Barahmasa
32. Holi
33. Daf
34. Sohni
35. Ropni
36. Kahor
37. Gond
38. Pachra
39. Nirgun
40. Poorvi
41. Parati
42. Bhajan
Local Deities / Gosai
Devta/ Ritualistic
1. Basawan Devta of Yadava’s
2. Loric of Bakhtor Community
3. Salhes, Chudmal and Madhukar
of Dushadh Community
4. Dulra Dayal Singh of Fishing
Community
5. Deena-Bhadri, Rannu Sarkar of
Mushar Community
6. Ganinath and Phenkhudayaram of
Halwai Community
7. Mansaram of Teli Community
8. Gonu of Bhagalpur Region
9. Jawalamukhi in Mithila Region
10. Dakshin Kali in Mithila Region
11. Jagdamba in Mithila Region
12. Jalpa in Mithila Region
13. Bhairo Baba, Common
MELAS / Fairs
1. Sonpur Animal Fair
2. Khagra Fair
3. Bihula Fair
4. Basantra Mela
5.